शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

पञ्च देव कौन है और क्यों की जाती है इनकी पूजा?

पञ्च देव कौन है और क्यों की जाती है इनकी पूजा?

सनातन हिन्दू धर्म में पञ्च देव पूजा का विधान है। ये पञ्च देव है:-

1 गणेश जी
2 विष्णु जी
3 शिव जी
4 दुर्गा जी
5 सूर्यनारायण

किसी भी शुभ कार्य की शुरुवात के पूर्व इन देवो की पूजा अनिवार्य है। इन पांच देवताओ का विधि विधान से पूजन करने से कार्य निर्विघ्न पूर्ण हो जाता है।

इन पांच देव के नित्य पूजन का विधान बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि हमारा शरीर पञ्च तत्वों से बना हुआ है अतः इन पञ्च देव की पूजा की जाती है।

किस तत्व के कौन से देव है:-
1 गणेश जी- ये जल तत्व के देव माने जाते है।

2 विष्णु जी- ये वायु तत्व के देव माने जाते है।

3 शिव जी- ये पृथ्वी तत्व के देव माने जाते है।

4 देवी माता- ये अग्नि तत्व के देव माने जाते है।

5 सूर्यनारायण- ये आकाश तत्व के देव माने जाते है।

चुकी ये पांच तत्व हमारे शरीर में विद्यमान है अतः पञ्च देव पूजन से हमारे ये तत्व पुष्ट होते है ऐसी मान्यता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें