रविवार, 6 नवंबर 2016

जानिए अष्ट लोकपाल कौन है?

हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार आठ लोकपाल बताय गए है:-

1  इन्द्र :- सौ अश्वमेघ यज्ञ करने वाले चक्रवर्ती सम्राट किसी मन्वन्तर में इन्द्र होता है। इस सातवे मन्वन्तर में पुरन्दर देवराज इन्द्र है। वर्षा के अधिपति देवता है। इनका वाहन गज है।

2  अग्नि :- अग्नि देव धर्म की पत्नी वसुभार्या से उत्पन्न हुए है। इनकी पत्नी स्वाहा है। इनका वाहन है मेड़ा। पीत लोचन, अंगार वर्ण अग्नि देव यज्ञो में देवताओ की आहुतियाँ ग्रहण करते है।

3  यमराज :- विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा का विवाह सूर्य देव से हुआ था। यमराज इन्ही की संतान है। यमराज मृतु के देवता है।

4  नैऋति राक्षस राज नैऋति नैऋत्य कोण के अधिपति दिक्पाल है। इस लोक में पुण्य तथा पापी जानो का निवास है।

5  वरुण :- वरुण देवता जलाधिपति है। पाश इनका प्रमुख अस्त्र है।इनकी रत्नपुरी विभावरी पश्चिमी समुद्र गर्भ है।

6  वायु :- वायु देव जगत के प्राण है। महाबली हनुमान और भैं इन्ही के अंश है।

7  कुबेर :- महर्षि पुलत्स्य के पुत्र मुनिवर विश्रवा और इलविला के पुत्र है। ब्रह्मा जी ने इन्हें संपूर्ण सम्पत्तियो का स्वामी बनाया है। अपने तपोबल से उत्तर दिशा के लोकपाल हुए है। इनके अनुचर यक्ष है।

8  ईशान :- ये भगवान् शिव के ही एक भेद है। इनके आधिपत्य के कारण ही उस अधिष्ठित दिशा का नाम ईशान पड़ा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें